• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आंधी पानी के बीच आम बीन रही बच्चियों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

JK Gupta by JK Gupta
May 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


— वहीं पास में खड़े एक अन्य किशोर की बिजली के जद में आने से हाथ हुआ फैक्चर


Sonbhadra । जनपद के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौना गांव में शनिवार शाम आंधी-तूफान और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। तेज मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी के दौरान गांव की बच्चियां आम के पेड़ के नीचे आम बीन रही थीं। तभी अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक बच्चियों की पहचान अर्चना (9 वर्ष) और आस्था (8 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग पेड़ों के नीचे मौजूद थीं। वहीं पास में खड़ा हर्ष (12 वर्ष) भी बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक हाथ फैक्चर हो गया।

घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

यह दर्दनाक हादसा बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Previous Post

अनपरा. इलाके को लेकर किन्नरों के बीच चौकी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. आंधी पानी के बीच आम बीन रही बच्चियों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
  • अनपरा. इलाके को लेकर किन्नरों के बीच चौकी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
  • मुख्यालय. कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में अपराध गोष्ठी के निर्देशों पर बैठक, पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर
  • मुख्यालय. चूल्हे की आग कम, महंगाई की आग ज्यादा, आम खाना हुआ ‘लक्ज़री’
  • म्योरपुर. घर के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट तार, ग्रामीणों में दहशत, हटाने की मांग तेज

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.