संवाददाता@बद्री प्रसाद……

चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पटवध ट्रक चालक की शुक्रवार की रात ट्रक चलाते समय ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से हुई मौत की खबर परिजनो को मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि फौजदार 28 वर्ष पुत्र बलवन्त यादव निवासी पटवध जो उड़िसा से पाईप लोड कर कानपुर जा रहा था उसी दौरान शुक्रवार की रात परसा थाना जिला जसपुर चढ़ाई चढ़ते हुए ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गई जिसमें चालक फौजदार यादव की मौत हो गई। खलासी ट्रक बैक होते ही कुद कर अपनी जान बचा सका।
इधर खलासी ने रात में ही मोटर मालिक को सुचना दी, जिसके पश्चात चालक के पिता को घटना की सुचना दी गई, घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने रविवार को दो वाहन से जिला जसपुर के लिए रवाना हो गये।
फौजदार का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, इधर परिजन सूचना पाते ही जिला जसपुर के लिए 2अपैल को चले गए।