• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. नवागत थाना अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ की बैठक, बोले— पुलिस और पत्रकार समाज के मजबूत स्तंभ

JK Gupta by JK Gupta
October 8, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी….


— जनहित के मुद्दों को सामने लाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आपसी समन्वय पर दिया जोर


गुरुवार को नवागत म्योरपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने पत्रकारों के साथ बैठक कर पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल एवं संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस और पत्रकार समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। पुलिस जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए कार्य करती है, वहीं पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से जनता की समस्याओं और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। दोनों के बीच बेहतर समन्वय रहने से जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलती है।

उन्होंने पत्रकारों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, जनसमस्याओं को सामने लाने और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी साझा करने में सहयोग की अपील की। बैठक का उद्देश्य पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत करना रहा।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार विकास सिंह ,रवि शंकर अग्रहरी, संदीप अग्रहरी, शारदा प्रसाद, प्रशांत दुबे, पंकज सिंह समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Post Views: 2
Previous Post

सोनभद्र. समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग, एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

Next Post

घोरावल. आठ सूत्रीय मांग को लेकर लेखपालों का धरना तेज

Next Post

घोरावल. आठ सूत्रीय मांग को लेकर लेखपालों का धरना तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement