• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. पल्स पोलियो अभियान का आगाज, बूथों पर बच्चों को पिलाई गई जिंदगी की दो बूंद

JK Gupta by JK Gupta
November 22, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


30 नवंबर तक चलेगा अभियान, सोमवार से घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें; कोई भी बच्चा न छूटे, इस पर रहेगा जोर


बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए रविवार को म्योरपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने नौनिहालों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। अभियान 30 नवंबर तक चलाया जाएगा।

रविवार को क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। वहीं, सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर दस्तक देकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। विभाग की टीमें ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उन्हें अभियान से जोड़ेंगी।

इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद पीने से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए हर बच्चे तक पहुंचना जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी सक्रियता से अभियान चला रहा है।

अभियान के शुभारंभ के दौरान डॉ. संजीव बिंद, डॉ. धर्मराज मौर्य, स्टाफ नर्स साधना मौर्य, वीरेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. अपराधियों पर सख्ती, जनता को सुरक्षा का भरोसा! नवागत थाना प्रभारी राम सिंहासन शर्मा ने पत्रकारों से किया संवाद

Next Post

चोपन. समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वo मुलायम सिंह यादव का मनाया गया जन्मदिन

Next Post

चोपन. समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वo मुलायम सिंह यादव का मनाया गया जन्मदिन

Related Posts

  • सोनभद्र. धान की कटाई करने बिहार गया 27 वर्षीय युवक नहीं लौटा घर, रास्ते में मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सोनभद्र. धान की कटाई करने बिहार गया 27 वर्षीय युवक नहीं लौटा घर, रास्ते में मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
  • चोपन. पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का चोपन में भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया अभिनंदन चोपन. पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का चोपन में भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
  • चोपन. समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वo मुलायम सिंह यादव का मनाया गया जन्मदिन चोपन. समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वo मुलायम सिंह यादव का मनाया गया जन्मदिन
  • म्योरपुर. अपराधियों पर सख्ती, जनता को सुरक्षा का भरोसा! नवागत थाना प्रभारी राम सिंहासन शर्मा ने पत्रकारों से किया संवाद म्योरपुर. अपराधियों पर सख्ती, जनता को सुरक्षा का भरोसा! नवागत थाना प्रभारी राम सिंहासन शर्मा ने पत्रकारों से किया संवाद
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर 23 नवंबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर 23 नवंबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement