संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…..

भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह के चोपन आगमन पर भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।

नगर स्थित प्रसिद्ध श्याम लॉज परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ जुटी।

चोपन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक ने भी उपस्थित लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर डॉ. उदयभान सिंह ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोनभद्र, विशेषकर चोपन की जनता से मिलने वाला स्नेह, सम्मान और अपनापन उन्हें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने लोगों के इस प्रेम को अपनी पूंजी बताया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

स्वागत समारोह में जनपद सोनभद्र के प्रमुख संघ अध्यक्ष राजन सिंह, पूर्व विधायक के सुपुत्र एवं युवा समाजसेवी आशीष प्रताप सिंह, अभय पटेल, शीतल उपाध्याय, अजित सिंह, धीरज सिंह, भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह, अपना दल (एस) के जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी, संजय चेतन, चोपन मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, जीतू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।