ब्यूरो@जे0 के0…..
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी बैठक, प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी करेंगे प्रतिभाग

Sonbhadra। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत प्रवर्तन एजेंसियों के राज्य नोडल अधिकारियों द्वारा चिह्नित व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों (ESCs) के संबंध में 23 नवंबर 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में अपराह्न 01:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित इस बैठक में व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण/वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, आयकर अधिकारी, उपायुक्त राज्यकर (प्रशासन) एवं लीड बैंक मैनेजर सहित संबंधित अधिकारियों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।