• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. हेरोइन तस्करी के आरोपी की 82 लाख की संपत्ति कुर्क, मकान सील

JK Gupta by JK Gupta
November 22, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी……


पति-पत्नी दोनों एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में पुलिस-प्रशासन ने की कार्रवाई


अवैध हेरोइन के कारोबार से अर्जित संपत्ति के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को संयुक्त टीम ने डाला चंद्रनगर, डाला चढ़ाई निवासी सुनीता उर्फ बुचिया पत्नी सुधीर उर्फ छोटू की करीब 82 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर मकान को सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान ओबरा के उपजिलाधिकारी रवि कुमार और सीओ सिटी रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में पहले मुनादी कराई गई। इसके बाद मकान पर कुर्की से संबंधित नोटिस चस्पा कर नियमानुसार उसे सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस के अनुसार, सुनीता उर्फ बुचिया और उसका पति सुधीर उर्फ छोटू लंबे समय से हेरोइन के अवैध कारोबार में संलिप्त रहे हैं। दोनों के खिलाफ चोपन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि दोनों को पूर्व में भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वर्तमान में पति-पत्नी दोनों जेल में बंद हैं।

सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चोपन थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में सुनीता उर्फ बुचिया की ओर से अवैध नशे के कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति का विवरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय के आदेश के क्रम में लगभग 82 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि बीते कुछ माह पूर्व पुलिस ने हेरोइन के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए थे। अब अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई कर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।

कार्रवाई के दौरान चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक उमाकांत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, विनोद कुमार यादव, रामज्ञान यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Views: 34
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर हित चिंतक अभियान का आयोजन

Next Post

कोन. बरवाखाड़ गांव में धूमधाम से मनी गोवर्धन पूजा, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Next Post

कोन. बरवाखाड़ गांव में धूमधाम से मनी गोवर्धन पूजा, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Related Posts

  • म्योरपुर. अपराधियों पर सख्ती, जनता को सुरक्षा का भरोसा! नवागत थाना प्रभारी राम सिंहासन शर्मा ने पत्रकारों से किया संवाद म्योरपुर. अपराधियों पर सख्ती, जनता को सुरक्षा का भरोसा! नवागत थाना प्रभारी राम सिंहासन शर्मा ने पत्रकारों से किया संवाद
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर 23 नवंबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर 23 नवंबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक
  • सोनभद्र. पुलिस लाइन चुर्क में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज, परखी गई आपातकालीन तैयारियां सोनभद्र. पुलिस लाइन चुर्क में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज, परखी गई आपातकालीन तैयारियां
  • कोन. बरवाखाड़ गांव में धूमधाम से मनी गोवर्धन पूजा, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम कोन. बरवाखाड़ गांव में धूमधाम से मनी गोवर्धन पूजा, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
  • रेणुकूट. अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर हित चिंतक अभियान का आयोजन रेणुकूट. अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर हित चिंतक अभियान का आयोजन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement