• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. आठ सूत्रीय मांग को लेकर लेखपालों का धरना तेज

JK Gupta by JK Gupta
October 8, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी….


घोरावल तहसील मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की घोरावल तहसील इकाई के अध्यक्ष गोपेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को लेखपालों ने बैठक कर आठ सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया। धरना प्रदर्शन करते हुए लेखपालों ने ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार कर दिया है और 17 अक्टूबर से प्रदेश व्यापी स्तर पर काम ठप करने का ऐलान किया है।

तहसील अध्यक्ष गोपेंद्र पांडेय ने बताया कि अंतरमंडलीय स्थानांतरण, चयन वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम एवं प्रमाणपत्र जारी करने, भत्तों में वृद्धि, भूलेख व अन्य सहायक पटलों से लेखपालों को कार्यमुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में बिना आधारभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के रोस्टर लगाए जाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर पिछले माह तहसील दिवस में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। उस समय एक माह के भीतर मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित शुक्ल, तहसील अध्यक्ष गोपेंद्र पांडेय, अजय विक्रम, जिलामंत्री चंद्रशेखर, राहुल कुमार, रवि, आदित्य, अजय विक्रम सिंह, गौरव, धीरज पटेल, अशोक जायसवाल, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सूरज, राजा मान सिंह, भगत सिंह, शिव कुमार और सुशील वैश्य आदि मौजूद रहे।

Post Views: 4
Previous Post

म्योरपुर. नवागत थाना अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ की बैठक, बोले— पुलिस और पत्रकार समाज के मजबूत स्तंभ

Next Post

बीजपुर. दो बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

बीजपुर. दो बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement