संवाददाता@रामबली मिश्रा…..
— रजमिलान क्षेत्र में बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बैटरियां बरामद

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बीजपुर पुलिस को शुक्रवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रजमिलान क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो बैटरियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप भारती पुत्र लालचंद, उम्र 21 वर्ष तथा दुर्गा कुमार पुत्र जसराज भारती, निवासीगण रजमिलान के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल सुंदरम कुमार एवं कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर सक्रियता देखने को मिली।