• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है पुलिस ध्वज, सोनभद्र में मनाया गया ध्वज दिवस

JK Gupta by JK Gupta
November 24, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…पुलिस लाइन चुर्क में एसपी अभिषेक वर्मा ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया सम्मान बैज


उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन चुर्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी। साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस कलर (ध्वज का प्रतीकात्मक बैज) लगाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस ध्वज विभाग के गौरवशाली इतिहास, साहस, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

यह सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को नमन किया।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। इसमें बताया गया कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह सम्मान पाने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना था।

इसी क्रम में जिले के सभी थानों पर भी ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी गई और पुलिस महानिदेशक का संदेश सुनाया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी सुधीर सिंह, रणधीर मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Views: 8
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बेटियों को मिला स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश, छात्राओं को सिखाए स्वच्छता के गुण

Related Posts

  • बेटियों को मिला स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश, छात्राओं को सिखाए स्वच्छता के गुण बेटियों को मिला स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश, छात्राओं को सिखाए स्वच्छता के गुण
  • सोनभद्र. 26 नवंबर को लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्य अतिथि सोनभद्र. 26 नवंबर को लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्य अतिथि
  • विंढमगंज. नवनियुक्त जिला मंत्री रूपा गुप्ता के आवास पहुंचीं महिला मोर्चा की पदाधिकारी, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा विंढमगंज. नवनियुक्त जिला मंत्री रूपा गुप्ता के आवास पहुंचीं महिला मोर्चा की पदाधिकारी, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
  • विंढमगंज. देव दीपावली पर सजेगी जोरमा पहाड़ी, कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा भव्य मेला विंढमगंज. देव दीपावली पर सजेगी जोरमा पहाड़ी, कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा भव्य मेला
  • दुद्धी. क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर दुद्धी. क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement