पंचायत रिपोर्टर@विष्णु कुशवाहा…

आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर नौ स्थित न्यू कॉलोनी में टीक सिंह के घर के सामने सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। कई वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पूरी तरह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

वहीं नाली की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।स्थानीय निवासी एडवोकेट धनंजय शुक्ला ने बताया कि कई वर्षों से इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है।

स्थिति यह है कि बच्चे और बुजुर्ग अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। सड़क की बदहाली के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।वहीं जलील अहमद ने बताया कि मोहल्ले में न तो सड़क की उचित व्यवस्था है और न ही नाली का निर्माण कराया गया है।

इसके चलते स्थानीय लोगों को रोजाना समस्याओं का सामना करना पड़ता है।महेंद्र ने संबंधित विभाग और नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने के साथ नाली बनवाने की मांग की है।

स्थानीय निवासी जलील अहमद, सोमराज, बंटू, मनीष, मनोज, मुरारी, सोनू, रोशन, श्रवण, बचाऊ, विष्णु, सौरभ, सुमित, प्रतीक और रामजीवन सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि वर्षों से लंबित इस समस्या का समाधान कराकर सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।