• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी

J K Gupta by J K Gupta
August 16, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी….


— 42वें डॉ. आंबेडकर अखाड़ा कुश्ती दंगल में पहलवानों के जोरदार मुकाबले ने बांधा समां, विजेता को रेंजर साइकिल समेत मिला पुरस्कार


कुशमहा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को कुशमहा में 42वें डॉ. आंबेडकर अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। युवक मंगल दल कुशमहा के संस्थापक रमाशंकर गौतम की अध्यक्षता में हुए विराट कुश्ती दंगल में करीब 20 जोड़ी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम बीएसपी विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार भारती की देखरेख में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार गोंड धुर्वे मौजूद रहे। अखाड़े में एक के बाद एक हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा। पहलवानों के जोरदार दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

आखिरी मुकाबले में अर्जुन यादव का चला दांव:
दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला अंतिम कुश्ती रहा। इसमें गाजीपुर के पहलवान अर्जुन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिरी बाजी अपने नाम कर ली। जीत के बाद अर्जुन यादव को रेंजर साइकिल समेत अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान अखाड़े के आसपास बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पहलवानों का स्वागत किया गया।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक कुश्ती और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और दर्शकों का आभार जताया।

इस मौके पर राम विचार गौतम, मोहम्मद वकील, चंद्रशेखर, रामजीत भारती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कुश्ती दंगल के दौरान पूरे दिन कुशमहा में उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Next Post

करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर

Next Post

करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio