• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में अपराध गोष्ठी के निर्देशों पर बैठक, पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर

JK Gupta by JK Gupta
May 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..


शनिवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना रॉबर्ट्सगंज/कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने सभी को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध गोष्ठी में दिए गए निर्देशों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

उन्होंने प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सभी चौकी प्रभारी एवं विवेचकों को निर्देशित किया गया कि वे लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करें और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

साथ ही स्वच्छ, पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए आमजन का विश्वास बनाए रखने पर जोर दिया गया।क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने तथा प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई।

Previous Post

मुख्यालय. चूल्हे की आग कम, महंगाई की आग ज्यादा, आम खाना हुआ ‘लक्ज़री’

Next Post

अनपरा. इलाके को लेकर किन्नरों के बीच चौकी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

Next Post

अनपरा. इलाके को लेकर किन्नरों के बीच चौकी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनपरा. इलाके को लेकर किन्नरों के बीच चौकी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
  • मुख्यालय. कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में अपराध गोष्ठी के निर्देशों पर बैठक, पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर
  • मुख्यालय. चूल्हे की आग कम, महंगाई की आग ज्यादा, आम खाना हुआ ‘लक्ज़री’
  • म्योरपुर. घर के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट तार, ग्रामीणों में दहशत, हटाने की मांग तेज
  • मुख्यालय. 03 मई को सोनभद्र में होगी NEET (UG) 2026 परीक्षा, 1508 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.