• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन, बुद्ध के संदेशों पर चलने का आह्वान

JK Gupta by JK Gupta
May 1, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
53
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन……


कुशवाहा भवन रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित तथागत हाल में त्रिविध पावनी बैसाखी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भिक्खू आनंद सुभाष अमरनाथ जी के मार्गदर्शन में बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील का सामूहिक पाठ किया गया। उपस्थित लोगों ने तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बुद्ध जयंती मनाई।

अनोखी कुशवाहा एवं सौम्या सिंह ने लोगों को गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। सांसद छोटेलाल खरवार ने बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग का महत्व समझाया। डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि सशक्त राष्ट्र निर्माण में बुद्ध के सिद्धांत आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं, क्योंकि वे अहिंसा, शांति, करुणा, प्रेम और दया का संदेश देते हैं। पंकज कुशवाहा और मोहन कुशवाहा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि क्रोध को प्रेम से, बुराई को अच्छाई से और झूठ को सत्य से जीता जा सकता है।

डॉ. दिनेश सिंह, रविकांत कुशवाहा, कुश कांत कुशवाहा, मनोज मौर्य और शशिकांत वर्मा ने बताया कि बुद्ध के उपदेश जीवन में शांति, धैर्य और सहनशीलता का मार्ग दिखाते हैं। कार्यक्रम में प्रतिक्षा कुशवाहा, फूलपत्ती कुशवाहा, किशोरी सिंह, विजय मौर्य, कृपा शंकर चौहान, मुन्नू, उमेश, डॉ. श्याम नारायण, दया मौर्य और पप्पू कुशवाहा सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

चारू नंदन द्वारा बुद्ध वंदना की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के संयोजक कामेश्वर मौर्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन रवि शावक ने किया।

Previous Post

सोनभद्र. बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Next Post

मुख्यालय. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Next Post

मुख्यालय. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Thomas Cup 2026: फ्रांस ने तोड़ा भारत के फाइनल का सपना, थॉमस कप में कांस्य पदक से करना होगा संतोष
  • सलखन. ट्रक चालक की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर से घर में मचा कोहराम
  • सोनभद्र. आंधी पानी के बीच आम बीन रही बच्चियों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
  • अनपरा. इलाके को लेकर किन्नरों के बीच चौकी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
  • मुख्यालय. कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में अपराध गोष्ठी के निर्देशों पर बैठक, पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.