संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर, सोनभद्र, थाना क्षेत्र के अलग अलग मामलों में ग्राम सभा पिंडारी के तीन और जरहा के एक आरोपियों सहित कुल चार लोगों को गिरप्तार कर शांतिभंग की धारा 170/126/135के तहत दुद्धी न्यायालय के लिए चालान किया गया।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिंडारी ग्राम सभा के जमीनी शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच करने गई पुलिस टीम उप निरीक्षक कमला कांत पाण्डेय,आरक्षी चालक प्रकाश कुमार,आरक्षी के के गुप्ता,महिला आरक्षी नीहारिका पाण्डेय ने मौके पर समझा बुझाकर समाधान कराने का प्रयास किया ।

लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए बल्कि उग्र होने लगे स्थिति को तनाव पूर्ण देखते हुए प्रथम पक्ष के दीप नारायण पुत्र राम प्रताप और द्वितीय पक्ष के राम प्रताप पुत्र स्व ईश्वर चंद,संदीप पुत्र राम प्रताप निवासी गण पिंडारी और ग्राम सभा जरहा के आवेदिका मातारानी पत्नी सत्यनारायण के पुत्री से मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद हुआ जिसमें एकपक्षीय कार्रवाई में राम केश्वर पुत्र अत्रीलाल का चालान शांतिभंग की धारा में किया गया।चारों आरोपियों को उपजिलाधिकारी कार्यालय दुद्धी के लिए चालान किया गया।






