@जे0 के0……

Sonbhadra । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई है।
दरअसल पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से 96 अदद अंग्रेजी शराब और 48 अदद बीयर की केन बरामद हुई।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (उम्र 20 वर्ष), पुत्र भगवान दास विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कोंगा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर वाहन और शराब को जब्त कर लिया है। वही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 90/2026, धारा- 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का नशा तस्करी के खिलाफ निरंतर जारी रहेगा।