• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. फार्मर रजिस्ट्री अभियान: खातेदारों के अंश निर्धारण हेतु चार दिवसीय विशेष पहल प्रारंभ

JK Gupta by JK Gupta
April 30, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…..


जनपद में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने फार्मर रजिस्ट्री एवं खातेदारों के अंश निर्धारण हेतु चार दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान दिनांक 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 3 मई तक संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करते हुए किसानों से संबंधित डाटा की शुद्धता सुनिश्चित करना है, जिससे उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।

इस विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु राजस्व विभाग, कृषि विभाग, जिला पंचायत विभाग एवं विकास विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक लेखपाल के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर कार्य की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

अभियान के दौरान पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थी कृषकों के डाटा में पाई गई त्रुटियों—जैसे मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार एवं खतौनी में मिसमैच—को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन सायं 6:00 बजे तक कार्य प्रगति की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर संबंधित कार्मिकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

यह अभियान किसानों के अधिकारों की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

जिलाधिकारी के निर्देशन में आज फार्मर रजिस्ट्री अंश निर्धारण अभियान के अंतर्गत 5:00 बजे तक 850 कृषक बंधु की फार्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन कराया गया।

जिलाधिकारी ने कृषक बंधुओ से अपील की है कि इस अभियान के दौरान वह अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र लेखपाल पंचायत सहायक से संपर्क कर अपना फार्मर रजिस्ट्री में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंl

Previous Post

दुद्धी. टाउन क्लब मैदान पर प्रदर्शनी का आयोजन

Next Post

Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

Next Post
Denmark Open Super semifinal: चिराग-सात्विक की जोड़ी को सेमीफाइनल में मिली हार

Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा... 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया
  • सोनभद्र. फार्मर रजिस्ट्री अभियान: खातेदारों के अंश निर्धारण हेतु चार दिवसीय विशेष पहल प्रारंभ
  • दुद्धी. टाउन क्लब मैदान पर प्रदर्शनी का आयोजन
  • दुद्धी. नगर पंचायत को बना दिया ग्रामीण 45 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर, नगरवासियों में आक्रोश
  • दुद्धी. तेज आंधी -तूफान से कार पर गिरी बाउंड्रीवाल, कोतवाली का गेट भी टूटा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.