संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम……

टाऊन क्लब मैदान पर बुधवार को देर शाम एकता उत्सव प्रदर्शनी द्वारा लगाया गया मेले का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने फीता काटकर किया।मेला संचालक देवेंद्र शुक्ला ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार जताया।
मेले में विभिन्न स्टालों पर सामान, खिलौने ,पोशाक और झूले सहित बच्चों के मनोरंजन के एक से बढ़कर एक आकर्षण सामान मौजूद रहें।सीओ राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मेले का निरीक्षण किया।उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, सुरेन्द्र अग्रहरि दिलीप पांडे,पंकज अग्रहरि,सुमित सोनी शाहिद आलम,निरंजन अन्य लोग मौजूद रहें।