संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…….
— शहर के कनेक्शन पर ग्रामीण आपूर्ति तकनीकी चूक या लापरवाही, लोग उठा रहे सवाल ?

रसोईघर के लिए गैस सिलेंडर एक अनिवार्य साधन बन गया हैं। यदि घरों में गैस सिलेंडर खत्म हो जाता हैं तो भोजन पर ग्रहण लग जाता हैं। प्रायः यह माना जाता हैं कि शहरों में सिलेंडर की खपत अधिक होती हैं इसलिए साल भर में 10 से 12 तक सिलेंडर की आपूर्ति की जाती हैं।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुद्धी नगर पंचायत के निवासियों को गैस सिलेंडर के 45 दिन का इंतजार करना पड़ रहा हैं जबकि शहरों के लिए 25 के अंतराल में गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जानी हैं लेकिन जितने उपभोक्ता अप्रैल माह में रिफिलिंग कराने के लिए एजेंसी जा रहे हैं या ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं तो उन्हें 45 दिन बाद बुकिंग का समय निर्धारित मिल रहा हैं ।
जिसे देख नगरवासी हैरान हैं कि शहर का कनेक्शन और आपूर्ति नियम आखिर ग्रामीण कैसे हो गया। यह तकनीकी चूक हैं या लापरवाही इसकी जाँच होनी चाहिए। दुद्धी नगर पंचायत वासी….. सहित अन्य नगरवासियों ने इस समस्या की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया हैं।