संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…….

बेमौसम बारिश एवं आंधी -तूफान से जगह -जगह भारी क्षति उठानी पड़ी हैं। तेज तूफान के कारण कई जगह पेड़ -पौधे गिरे तो कहीं टिन शैड भी उड़ गए वहीं दुद्धी कस्बे में स्थित थाने का गेट भी टूट गया हैं तो वहीं दुद्धी इंडियन बैंक के पास ख़डी कार पर बाउंड्रीवाल का दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों ख़डी कार के अगले हिस्से के सीसा सहित बोनट क्षतिग्रस्त होने का अनुमान हैं। एक कार राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की तथा दूसरी कार राजकीय आईटीआई टीचर की बतायी जा रही हैं।
वहीं दुद्धी कस्बे एवं मल्देवा रोड की नालियाँ जाम होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर घंटो बहता रहा और जल जमाव से राहगीरों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करमा पड़ा। अभी हाल ही में दुद्धी कस्बे से मल्देवा बार्डर तक बना सीसी रोड भी बारिश जलमग्न हो गया। जलमग्न सीसी सड़क को देखकर लोग कहते सुनें गए कि यह नजारा किसी नदी से कम नही हैं।