@जे0 के0………

Sonbhadra । राशन कार्ड धारकों को आज से मई माह का निःशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा, जो आगामी आठ मई तक चलेगा, इसके विभाग से धारकों के लिए सूचनाएं भी जारी की गई है।
समस्त कार्डधारकों से अनुरोध है कि अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की eKYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) अनिवार्य रूप से कराएं।
जिन राशन कार्ड सदस्यों की eKYC अभी तक नहीं हुई है, उनका खाद्यान्न वितरण अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।
eKYC कराने के लिए नजदीकी राशन दुकान / जनसेवा केंद्र / संबंधित विभागीय कार्यालय पर जाकर प्रक्रिया पूर्ण करें। eKYC न कराने की स्थिति में भविष्य में राशन प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
eKYC न होने पर राशन कार्ड से नाम हटाया भी जा सकता है।
वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए समय रहते eKYC अवश्य कराएं। यह प्रक्रिया सभी पात्र लाभार्थियों के लिए अनिवार्य है।
समय रहते eKYC कराकर ही आप निःशुल्क राशन योजना का लाभ सुचारु रूप से प्राप्त कर सकते हैं। लापरवाही की स्थिति में राशन से वंचित होना पड़ सकता है।