संवाददाता@विशाल टंडन……

सोनभद्र नगर स्थित विमला इंटरमीडिएट कॉलेज का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 2026 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राएं उत्साह से झूम उठे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने लगे। इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय की मेधावी छात्रा श्यामली यादव ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर में प्रथम स्थान हासिल किया।
साथ ही उन्होंने जनपद सोनभद्र की टॉप-10 सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।अन्य सफल छात्र-छात्राओं में इशिका मौर्य ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, माही सोनी ने 82.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान, अंकित सिंह ने 80.8 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान, रिया यादव ने 79.8 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान, अमन ने 79.2 प्रतिशत अंक के साथ छठवां स्थान तथा अंकित ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया।

वहीं हाईस्कूल परीक्षा में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तालीमुद्दीन चिश्ती ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कृष्ण कुमार एवं रिमझिम सोनी ने 88.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रेयांश एवं अमित ने 87.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान, नंदन पांडे ने 87.5 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान तथा शुभांशु मोदनवाल ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य शिवनारायण श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण नंदलाल शुक्ला, लाल बाबू सिंह, अयोध्या सोनी, विकास पटेल, अनुराग शर्मा, अनिल रावत एवं राहुल उपस्थित रहे और सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।