• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. असम CM के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

JK Gupta by JK Gupta
April 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


— खड़गे और पवन खेड़ा पर टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा नेतृत्व से कार्रवाई की मांग


Sonbhadra । जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के बैनर तले शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौक पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और नाराजगी जताई।

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, जो किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए शोभनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी से मुख्यमंत्री ने अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कड़ी निंदा की।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ौली चौक पर जुटे और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वामी अरविंद सिंह, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खान, बृजेश तिवारी, कन्हैया पांडे, आरटीआई जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजबली पांडे सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

चोपन. स्कूल में अग्नि विभाग द्वारा मॉक डील का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. विश्व होम्योपैथिक दिवस पर भव्य आयोजन, डॉ हैनिमैन की 271वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Next Post

सोनभद्र. विश्व होम्योपैथिक दिवस पर भव्य आयोजन, डॉ हैनिमैन की 271वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. केनरा बैंक से मृतक आश्रित परिवार को पीएम जीवन ज्योति बीमा का मिला लाभ
  • सोनभद्र. विश्व होम्योपैथिक दिवस पर भव्य आयोजन, डॉ हैनिमैन की 271वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
  • सोनभद्र. असम CM के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध
  • चोपन. स्कूल में अग्नि विभाग द्वारा मॉक डील का आयोजन
  • सोनभद्र. कंपोजिट स्कूल कनछ में सम्पन्न हुई स्कूल चलो अभियान की रैली

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.