• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विश्व होम्योपैथिक दिवस पर भव्य आयोजन, डॉ हैनिमैन की 271वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

JK Gupta by JK Gupta
April 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…….


लोढ़ी स्थित 50 शैय्या आयुष चिकित्सालय में डॉ सैम्यूअल हैनिमैन की 271वीं जयंती के अवसर पर विश्व होम्योपैथिक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जागृति अवस्थी (मुख्य विकास अधिकारी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी (जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी), डॉ कुसुमाकर एवं डॉ सीबीडी पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अतिथियों का स्वागत डॉ ज्योतिर्जय कुमार (चिकित्सा अधीक्षक) एवं डॉ शिव प्रकाश तिवारी (नोडल अधिकारी) द्वारा माल्यार्पण व बैच अलंकरण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर डॉ ज्योतिर्जय कुमार ने डॉ हैनिमैन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति “समरूपता के सिद्धांत” पर आधारित है और कम दुष्प्रभाव के साथ रोगों के उपचार में प्रभावी है।

डॉ शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि आयुष पद्धतियों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और होम्योपैथी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि सरकार आयुष सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि होम्योपैथी सस्ती, सुलभ और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जिसे और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में डॉ जितेंद्र पाल त्रिपाठी, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ देवानंद, डॉ अकरम, राकेश सिंह,योगेंद्र पांडेय, अभिनव त्रिपाठी, पुष्पेंद्र देव, पवन कुमार, सतीश, आयुष, कामिनी, शबाना, संगीता, प्रतिभा, सरिता, प्रदीप, अंशुमान, राहुल सहित अस्पताल के सभी डॉक्टर, कर्मचारी, मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. असम CM के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

Next Post

सोनभद्र. केनरा बैंक से मृतक आश्रित परिवार को पीएम जीवन ज्योति बीमा का मिला लाभ

Next Post

सोनभद्र. केनरा बैंक से मृतक आश्रित परिवार को पीएम जीवन ज्योति बीमा का मिला लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध गुमटी रखने का मामला गर्माया, खंड शिक्षा अधिकारी को भेजा गया पत्र
  • सोनभद्र. केज कल्चर योजना में बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री संजय निषाद का सख्त रुख
  • सोनभद्र. केनरा बैंक से मृतक आश्रित परिवार को पीएम जीवन ज्योति बीमा का मिला लाभ
  • सोनभद्र. विश्व होम्योपैथिक दिवस पर भव्य आयोजन, डॉ हैनिमैन की 271वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
  • सोनभद्र. असम CM के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.