चोपन/सोनभद्र.@कृपा शंकर पांडेय…..

आज एस एन जी पब्लिक स्कूल गौरव नगर चोपन के प्रांगण में अग्नि शमन विभाग LFM अनिल कुमार सिंह, LFM राम आशीष यादव एव FM नीलेश कुमार मौर्या द्वारा विद्यालय के बच्चों को आग से सुरक्षा का उपाय मॉक डील करके बताया गया । LFM अनिल कुमार सिंह द्वारा बच्चों को यह बताया गया कि आग लगने पर अग्निशमन गैस सिलेंडर का उपयोग कैसे करना है। सर्व प्रथम पिन को निकलेंगे फिर सेफ्टी गार्ड हटाएंगे उसके बाद पाईप को सीधे आग के तरफ करके गैस को छोड़ेंगे।

वही LFM आशीष कुमार यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर में अगर आग पकड़ ले तो तुरंत बोरा ,कम्बल या कोई मोटा सूती कपड़ा भिंगोकर सिलेंडर पर डाल कर ढक देंगे। जिससे आग बुझ जाएगा। इस अवसर पर प्रबन्धक राजेश कुमार, प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार, ब्रह्मानन्द रवानी , मोना दास, अंजलि,सेजल रवनी,आफरीन ,प्रदीप आदि स्कूल बच्चे उपस्थित रहे।