@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को कंपोजिट विद्यालय कनछ चोपन सोनभद्र में स्कूल चलो अभियान की रैली हर्षोल्लास के साथ निकाली गई रैली में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया, बच्चों ने विद्यालय परिसर से गांव का भ्रमण करते हुए आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे, हम बच्चों का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है।
शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिससे चलती पीढ़ी है,आदि का नारा लगाते हुए ग्रामीणों में जन जागरूकता का संचार किया और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टॉफ भी रैली प्रतिभा किये रैली विद्यालय प्रांगण से गांव के मुख्य कस्बे की तरफ रवाना हुई और प्रमुख बस्ती एवं मजरों से होते हुए कनछ सेकंड के ग्राउंड तक गई और वहां से गाँव के पश्चिमी हिस्से को पार करते हुए पुनः विद्यालय कैंपस में आई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हृदेश कुमार सिंह,सहायक अध्यापक विनय कुमार पाण्डेय,प्रतिभा बैस,चंदन कुमार,शिक्षामित्र कृष्ण लाल, सुनैना,शिवनाथ, एवं अनुदेशक दीपक, और निर्मला सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ और अभिभावकों की गरिमा मई उपस्थिति रही