• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चूर्क. क्षेत्राधिकारी यातायात की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
April 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चूर्क/सोनभद्र.@संजय सिंह……


पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी यातायात सोनभद्र डॉ0 चारू द्विवेदी अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद सोनभद्र के पुलिस, पीएसी, नक्सल कंटिजेंट सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण तथा सीमावर्ती जनपदों से आए वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान नक्सली संचरण की संभावनाओं के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता और निगरानी बढ़ाने, आपसी समन्वय एवं सूचना आदान-प्रदान को और अधिक सुदृढ़ करने, तथा नियमित काम्बिंग, एरिया डोमिनेशन एवं सर्च ऑपरेशन प्रभावी रूप से संचालित किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऑपरेशन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, तथा ग्रामीणों को किसी भी प्रकार के बहकावे में न आने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस/प्रशासन को देने के लिए जागरूक किया जाए।

गोष्ठी में नक्सल उन्मूलन से संबंधित रणनीतियों, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान मीटिंग में उपसेनानायक नक्सल कंटिजेंट चुर्क, सहायक सेनानायक नक्सल कंटिजेंट चुर्क, प्रभारी निरीक्षक जोनल नक्सल अभिसूचना इकाई सोनभद्र, सहित जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पीएसी पोस्ट प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

बीजपुर. पुलिस और मीडिया के बीच रोमांचक भिड़ंत, आखिरी गेंद तक खिंचा मुकाबला

Next Post

सोनभद्र. कंपोजिट स्कूल कनछ में सम्पन्न हुई स्कूल चलो अभियान की रैली

Next Post

सोनभद्र. कंपोजिट स्कूल कनछ में सम्पन्न हुई स्कूल चलो अभियान की रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 18 साल के गाउट गाउट ने तोड़ डाला उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड, 19.67 सेकंड में भागे 200 मीटर रेस
  • सलखन. मारकुंडी घाटी उतरते समय तारकोल लोड़ टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, इलाज के दौरान चालक की मौत
  • दुद्धी. 65हजार रुपए का बिल चुकता नही करने पर मरीज को बंधक बनाने का आरोप, सीएमओ पत्र लिखकर लगाई गुहार
  • दुद्धी. अपने ही घर के बडेर में अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी लगाकर दी जान
  • सोनभद्र. डाला में मीडिया हाउस द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.