• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. पुलिस और मीडिया के बीच रोमांचक भिड़ंत, आखिरी गेंद तक खिंचा मुकाबला

JK Gupta by JK Gupta
April 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
157
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा…..


स्थानीय बीजपुर प्रीमियम लीग सीजन-1 के तहत गुरुवार की रात एक बेहद खास और मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला गया। दूधिया रोशनी में नहाए खेल मैदान पर जब पुलिस और मीडिया की टीमें आमने-सामने उतरीं तो माहौल रोमांच और उत्साह से भर गया। बेहद कड़े और दिलचस्प मुकाबले में पुलिस एकादश ने मीडिया एकादश को मात्र 2 रनों से शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया।मैच की शुरुआत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।

आयोजक धनंजय शर्मा और प्रमोद कुमार गुप्ता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मैच में पुलिस टीम की कमान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के हाथों में थी वहीं मीडिया टीम का नेतृत्व दैनिक जागरण के पत्रकार संजय अग्रवाल ने किया।

टॉस जीतकर पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक निर्णय लिया।निर्धारित 5 ओवरों के मैच में पुलिस टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 47 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया की टीम ने भी शानदार जज्बा दिखाया।मीडिया के बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और मैच को अंतिम ओवर की आखिरी गेंद तक ले गए।

हालांकि कड़े संघर्ष के बावजूद मीडिया टीम 3 विकेट खोकर 45 रन ही बना सकी और महज 2 रनों से जीत से चूक गई।मैच के समापन पर हंसिका ऑटो सेल्स के प्रोपराइटर और आयोजक प्रमोद गुप्ता द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रधान आरक्षी संतोष कुमार और आरक्षी अमित कुमार को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए पुरस्कृत किया गया।

रविन्द्र श्रीवास्तव, राम जियावन और संदीप राय को उनके बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए सराहा गया।इस मैत्रीपूर्ण मैच को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था और हर चौके-छक्के पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी।

मैच में अंपायर की भूमिका अभिमन्यु जायसवाल व मुकेश पाल ने बखूबी निभाई, जबकि धनंजय शर्मा ने अपनी बेजोड़ कमेंट्री से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

Previous Post

अनपरा. ग्राहक सेवा केंद्र में संदिग्ध हालात में लगी आग, लाखों का नुकसान

Next Post

चूर्क. क्षेत्राधिकारी यातायात की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन

Next Post

चूर्क. क्षेत्राधिकारी यातायात की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 18 साल के गाउट गाउट ने तोड़ डाला उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड, 19.67 सेकंड में भागे 200 मीटर रेस
  • सलखन. मारकुंडी घाटी उतरते समय तारकोल लोड़ टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, इलाज के दौरान चालक की मौत
  • दुद्धी. 65हजार रुपए का बिल चुकता नही करने पर मरीज को बंधक बनाने का आरोप, सीएमओ पत्र लिखकर लगाई गुहार
  • दुद्धी. अपने ही घर के बडेर में अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी लगाकर दी जान
  • सोनभद्र. डाला में मीडिया हाउस द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.