अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह…..

अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे केंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती रहीं।

सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक केंद्र में रखा कंप्यूटर, फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि, घटना संदिग्ध मानी जा रही है, जिसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने दमकल की देरी से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई है और समय रहते राहत कार्य न होने पर सवाल उठाए