• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. शुरू हुआ दक्षिणांचल का पहला सीएनजी पंप, वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

JK Gupta by JK Gupta
April 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा…..


नगर क्षेत्र के मुर्धवा स्थित दुर्गा फिलिंग स्टेशन पर गेल द्वारा संचालित सीएनजी पंप का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप श्रमायुक्त कार्यालय से आई डीएलसी अर्चना पांडेय ने फीता काटकर पंप का उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण सुविधा की सौगात दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान से जुड़े निशांत पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सीएनजी पंप जनपद का तीसरा तथा दक्षिणांचल क्षेत्र का पहला पंप है। उन्होंने कहा कि इसके शुरू हो जाने से अब स्थानीय वाहन चालकों को सीएनजी के लिए दूर-दराज के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पर्यावरण के लिहाज से सीएनजी एक स्वच्छ ईंधन है, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और क्षेत्र के लोग अधिक संख्या में सीएनजी वाहनों की ओर आकर्षित होंगे। इस पहल से न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर प्रीति पांडे, नीरज शर्मा, मनोज पांडे, निशा सिंह, राजेश सिंह, आशीष मिश्रा, हरिराम शाह, मनीष मिश्रा, हर्ष त्रिपाठी, अजीत गुप्ता, सविता सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस नई सुविधा के लिए खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Previous Post

रेणुकूट. कड़े मुकाबले में बृज किशोर गुप्ता बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, व्यापारियों में खुशी की लहर

Next Post

सोनभद्र. रायपुर पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 107 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. रायपुर पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 107 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला बॉक्सर्स का जलवा, एक दिन में जीत लिए 4 गोल्ड मेडल
  • सोनभद्र. दुद्धी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के 78,998 रुपये वापस, पीड़िता ने जताया आभार
  • सोनभद्र. एबीवीपी की जिला समीक्षा योजना बैठक सम्पन्न
  • सोनभद्र. कृषि, पशुपालन एवं शिक्षा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न
  • सोनभद्र. नीति आयोग के नोडल अधिकारी का दौरा, शिक्षा गुणवत्ता व महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने के निर्देश

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.