• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. कड़े मुकाबले में बृज किशोर गुप्ता बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, व्यापारियों में खुशी की लहर

JK Gupta by JK Gupta
April 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा……


स्थानीय व्यापार मंडल चुनाव में इस बार रोमांचक मुकाबले के बीच बृज किशोर गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। पूरे चुनाव के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और अंततः मतगणना के बाद स्पष्ट अंतर से उनकी जीत तय हो गई। पांच चरणों में हुई मतगणना के अंतिम दौर यानी पांचवीं पेटी में बृज किशोर गुप्ता को 135 वोट मिले। वहीं अन्य प्रत्याशियों में सत्येंद्र यादव को 46, अनूप केसरी को 52, राम जायसवाल को 26, अलाउद्दीन को 37 और सैयद अली को 13 मत प्राप्त हुए।

कुल मतों की गणना में बृज किशोर गुप्ता को सर्वाधिक 651 वोट मिले, जिससे वे निर्वाचित घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्येंद्र यादव 449 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य उम्मीदवारों में अनूप केसरी को 407, राम जयसवाल को 191, अलाउद्दीन को 179 और सैयद अली को 92 मत प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को मिला और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतगणना स्थल पर भी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही, जिससे पूरे माहौल में उत्सुकता बनी रही।

परिणाम घोषित होते ही बृज किशोर गुप्ता के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और उन्हें बधाइयां दीं। उनकी इस जीत को व्यापारियों का व्यापक समर्थन और विश्वास माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सीओ पिपरी हर्ष पांडे पिपरी थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे l

इस अवसर पर अमरेन्द्र सिंह, बिंदु गिरी, विजय प्रताप सिंह,राज बर्मा, यतीश सिंह,उमेश सिंह, शुभम केसरी, रियाज कुरैशी, अखिलेश मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. NSUI का अनोखा जश्न, स्थापना दिवस पर बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता

Next Post

रेणुकूट. शुरू हुआ दक्षिणांचल का पहला सीएनजी पंप, वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

Next Post

रेणुकूट. शुरू हुआ दक्षिणांचल का पहला सीएनजी पंप, वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विंढमगंज. एक रात तीन दुकानों में चोरी की वारदात कर पुलिस को दी खुली चुनौती
  • सोनभद्र. गूँगा बच्चा मिला, पहचान के लिए अपील, चाइल्ड हेल्पलाइन में सुरक्षित
  • सोनभद्र. छपका उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 12 अप्रैल को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
  • दुद्धी. अधिकारियों पर भारी पड़ रहे प्राइवेट स्कूल संचालक, एनसीआरटी किताबों की जगह प्राइवेट किताब ही खरीदने का फरमान
  • सोनभद्र. छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के बावजूद FIR नहीं, पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.