@जेo केo/सोनभद्र……
— 56वें स्थापना दिवस पर प्राथमिक विद्यालय में आयोजन, अंशु गुप्ता ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Sonbhadra । राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व NSUI के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना रहा। दौड़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि NSUI हमेशा शिक्षा और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, NSUI के जिला महासचिव रोहित कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और समाज में शिक्षा व खेल के महत्व पर जोर दिया गया।
इस दौरान जिला सचिव शिवांशु गिरी, प्रियांशु मद्धेशिया, युवराज गोस्वामी, अजीत राजभर, डुग्गू कुमार, सुधीर कुमार, इंजित भारतीय, आकाश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।