संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…..

विश्व कल्याण महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा की तैयारियों को लेकर सोमवार को चोपन ग्राम पंचायत स्थित मेड़र माई मंदिर परिसर में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवागमन के लिए दोतरफा मार्ग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आयोजक शिवकुमार निषाद ‘पहाड़ी बाबा’ ने कहा कि यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और विश्व कल्याण का संदेश देने वाला होगा। उन्होंने सभी से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में पेयजल, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा आवश्यक सुझावों पर सहमति बनी।

बैठक में विश्व हिंदू महासंघ (धर्माचार्य प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष एवं आयोजन संरक्षक नागेश्वर प्रसाद गोंड, निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव संतोष साहनी, अजय साहनी, राजकुमार साहनी तथा विश्व हिंदू महासंघ चोपन के नगराध्यक्ष संदीप चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके दृष्टिगत सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही हैं। साथ ही क्षेत्रवासियों से भी आयोजन में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की गई है।





