संवाददाता@ख्वाजा खान…..

बभनी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार सागोबांध निवासी बृजकिशोर उर्फ फणेंद्र ओझा (60), पुत्र विशेश्वर ओझा, मुकदमा संख्या 499/13, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित थे।

पुलिस टीम ने उनके आवास पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक कृष्णानंद सिंह तथा आरक्षी सतेंद्र कुमार और आशीष कुमार शामिल रहे।





