संवाददाता@रामकेश यादव……

करमा थाना क्षेत्र के घेवरी गाँव में सोमवार की भोर मेंकिसी विषैले जंतु के काटने से एक युवक की मौत हो गई जानकारी होने पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सोमवार की रात दीपक कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र लालता निवासी घेवरी खाना खाकर अपने घर में सोने चला गया था कि किसी समयक विषैले जंतु ने उसे आकर डस लिया ।

जिससे उसकी हालत गंभीर होने लगी गंभीर हालत देखते हुए परिजनों ने उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गए जहां उपचार के दौरान दीपक कुमार की मौत हो गई सूचना पाते घर में कोहराम मच गया और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।





