संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलों व महुली गांव के दो पक्षों में फैसबुक पर पोस्ट करने को लेकर विवाद बढ़ गया। मामला पुलिस तक पहुंचने पर पुलिस दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनो पक्ष मानने को तैयार नहीं थे।

प्रथम पक्ष से बाबूराम पुत्र स्व जनकधारी, लीलावती पत्नी बाबूराम , कुशुम देवी पत्नी मंगलू, मनीलाल पुत्र स्व जनकधारी , मुटुरी देवी पत्नी मनीलाल, जीतलाल पुत्र मनीलाल समस्त निवासीगण ग्राम झीलों दूसरा पक्ष विकेश कुमार पुत्र राजमन निवासी ग्राम महुली के बीच गाली गलोज, मारपीट होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर सम्बन्धित न्यायालय दुद्धी भेज दिया ।





