संवाददाता@रामबली मिश्रा……

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेमना निवासी सर्वेश कुमार पुत्र स्व गुलाब चंद ने तहरीर देकर उन अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग किया जो मोबाइल के द्वारा जबरन पैसा अज्ञात लोगों के खाते में डलवाया गया जिससे वह मौत को गले लगाया।
वादी के तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
वादी कि तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बी एन एस अपराध की धारा 108,308,,2,, 66डी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वादी ने दिए हुए तहरीर में अवगत कराया है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसके मोबाइल पर धमकी देकर मोबाइल और खाते में पैसा डलवाया गया ।

जिससे वह तनाव में आकर 6जून 2026को चेतवा में चिलबिल के पेड़ में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया था जो उसके मोबाइल से जांच पड़ताल करने के पश्चात पता चला ।वादी कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है दोषी पाए जाने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।





