संवाददाता@विशाल टंडन.….
–सोनभद्र में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की समीक्षा बैठक व सम्मान समारोह आयोजित

भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जनपद सोनभद्र के तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संजय सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मुख्य मंडल प्रभारी (मिर्जापुर) वीरेंद्र पासी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर सूरज लाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि वीरेंद्र पासी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिक्षा, चिकित्सा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि संगठन सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्य करेगा।
उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की वर्तमान राजनीति और जातीय समीकरणों पर भी टिप्पणी की। बैठक में जिला अध्यक्ष संदीप बौद्ध ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान संगठन से जुड़े नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में त्रिलोकी नाथ, सोनू जैस, अर्शद जमाल (नगर अध्यक्ष, रॉबर्ट्सगंज), एड.आर.वी.पटेल, शिव कुमार,अमित रंजन, रामसूरत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पर संजय पटेल ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए “जय भीम, जय संविधान, जय भारत” का उद्घोष कर किया।





