• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रायपुर पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 107 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
April 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


Sonbhadra । जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने गुरुवार की सुबह दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 107 किलोग्राम अवैध गांजा तथा तीन वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत यह सफलता मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 09 अप्रैल 2026 को प्रातः करीब 07:05 बजे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी में अलग-अलग वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना रायपुर में मु0अ0सं0-62/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त

पुलिस ने इन्दल यादव निवासी चन्दौली, लवकुश यादव निवासी सोनभद्र तथा रंजीत यादव निवासी कैमूर (बिहार) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहार से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मध्यप्रदेश समेत अन्य क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस के अनुसार, इन्दल यादव के पास से पिकअप वाहन में 59.4 किलो, लवकुश यादव के पास से मोटरसाइकिल पर 24.500 किलो तथा रंजीत यादव के पास से बोलेरो में 24.400 किलो गांजा बरामद हुआ।

Previous Post

रेणुकूट. शुरू हुआ दक्षिणांचल का पहला सीएनजी पंप, वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

Next Post

सोनभद्र. CM YUVA योजना; 5 लाख तक के लोन पर 100% ब्याज सब्सिडी, युवाओं को स्वरोजगार का मौका

Next Post

सोनभद्र. CM YUVA योजना; 5 लाख तक के लोन पर 100% ब्याज सब्सिडी, युवाओं को स्वरोजगार का मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विंढमगंज. एक रात तीन दुकानों में चोरी की वारदात कर पुलिस को दी खुली चुनौती
  • सोनभद्र. गूँगा बच्चा मिला, पहचान के लिए अपील, चाइल्ड हेल्पलाइन में सुरक्षित
  • सोनभद्र. छपका उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 12 अप्रैल को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
  • दुद्धी. अधिकारियों पर भारी पड़ रहे प्राइवेट स्कूल संचालक, एनसीआरटी किताबों की जगह प्राइवेट किताब ही खरीदने का फरमान
  • सोनभद्र. छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के बावजूद FIR नहीं, पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.