@जेo केo/सोनभद्र…….
— घटना के बाद पत्नी सहित ससुराल पक्ष फरार

Sonbhadra । जनपद में ससुराल गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पत्नी की विदाई कराने गए युवक की ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप है, बताया जा रहा है कि ससुरालियों ने हाथ पैर बांध पर पिटाई की बात कमरे में बंद कर दिया और सभी फरार हो गए, सूचना पर पहुंचे परिजनो ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मामला रायपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
कैमूर बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र के गढ़के गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील पासवान अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।
बताया जा रहा है कि सुनील की शादी करीब 8 साल पहले रायपुर थाना क्षेत्र के परसवनिया गांव की रहने वाली जानकी से हुई थी। पिछले 7 महीनों से पत्नी मायके में रह रही थी, जिसे वापस लाने के लिए सुनील तीन दिन पहले ससुराल पहुंचे थे। रविवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने सुनील को कमरे में बंद कर दिया और बेरहमी से पिटाई की। यहां तक कि उनके हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से हमला किया गया।
गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी वैनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद मौके से फरार हो गए। यहां तक कि पत्नी और बच्चे भी वहां नहीं मिले। परिजनों को शाम करीब 6 बजे फोन के जरिए घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
फिलहाल थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।