• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस व जागरूक महिलाओं को किया गया सम्मानित

JK Gupta by JK Gupta
March 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अव विश्व महिला दिवस के अवसर पर आज महिला थाना दुद्धी परिसर में महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय द्वारा महिला पुलिस कर्मियों एवं क्षेत्र की महिलाओं को मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि समाज के विकास और प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं निडर होकर पुलिस से संपर्क करें, पुलिस उनकी सहायता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

उल्लेखनीय है कि विश्व महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके अधिकारों तथा समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, अनिल हलवाई ,प्रभारी प्रधानाचार्या रितिका श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज, पंचायत सहायक मानसी अग्रहरि, वैष्णवी अग्रहरि, महिला कांस्टेबल, शालू सिंह, नीतू सरोज, हेड कांस्टेबल संगीता सरोज, संयोगिता गोंड, डिंपल यादव, लक्ष्मी वर्मा, बबीता, संध्या, आकांक्षा सक्सेना, नम्रता, आदि महिलाएं व वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह उप निरीक्षक श्याम जी यादव मिट्ठू राजभर, सुभाष चंद पांडे कांस्टेबल सर्वेश सिंह रामबाबू मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

Previous Post

घोरावल. उपली कुचलने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Next Post

lakshya sen: लक्ष्य सेन का ऑल इंडिया ओपन जीतने का सपना टूटा, फाइनल में लिन चुन यी ने हराया

Next Post
lakshya sen: लक्ष्य सेन का ऑल इंडिया ओपन जीतने का सपना टूटा, फाइनल में लिन चुन यी ने हराया

lakshya sen: लक्ष्य सेन का ऑल इंडिया ओपन जीतने का सपना टूटा, फाइनल में लिन चुन यी ने हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. डीएम ने विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
  • सोनभद्र. आगामी 13 मार्च को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का आगमन, महिला उत्पीड़न की करेंगी सुनवाई
  • रेणुकूट. खाड़पाथर के जंगल में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
  • दुद्धी. 15 मार्च को भव्य चंद्रवंशी क्षेत्रीय चेतना सम्मेलन व होली मिलन समारोह
  • सोनभद्र. स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बदहाली को लेकर कलेक्ट्रेट में सपा का प्रदर्शन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.