मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

पं. विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

जयंती के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में वरीयता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि “ये महापुरुष ही हमारे लिए ऊर्जा के स्रोत हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्रवण कुमार पाण्डेय, कृष्ण देव पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, सगीर खान, मनीष दूबे, अमिताभ बच्चन, संदीप, चन्द्रभान देव, राजू प्रसाद, शशि पटेल, पूजा पाण्डेय, निधि सिंह, पूजा सिंह, श्वेता सिंह, पूजा भारती, पायल सोनी, श्रेया पाण्डेय, स्नेहा, वैष्णवी, शिवानी सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
