• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
November 18, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


नेमना गांव के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, चोरी के मामले में पुलिस ने भेजा न्यायालय


क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बैटरी और 1.5 एचपी की मोनोब्लॉक सिंचाई पंप मोटर बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में 17 नवंबर 2026 को बीजपुर पुलिस बस स्टैंड के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान थाना बीजपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 116/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम कुमार (24 वर्ष) पुत्र रामनगीना गुर्जर तथा बबलू कुमार (26 वर्ष) पुत्र शिव प्रसाद वैशवार, निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बैटरी और 1.5 एचपी की एक मोनोब्लॉक सिंचाई पंप मोटर बरामद की। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बुधवार, 18 नवंबर को दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव, कांस्टेबल अखिलेश कुमार एवं कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Views: 12
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत

Next Post

सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत

Next Post

सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत

Related Posts

  • सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत
  • सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
  • सोनभद्र. रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर सोनभद्र. रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर
  • दुद्धी. रेजंगला के अमर शहीदों की याद में मनाया गया शौर्य दिवस, वीर सैनिकों को किया गया नमन दुद्धी. रेजंगला के अमर शहीदों की याद में मनाया गया शौर्य दिवस, वीर सैनिकों को किया गया नमन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement