• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर

JK Gupta by JK Gupta
November 18, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…50 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा, करीब 2500 युवाओं ने किया प्रतिभाग


जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर, उरमौरा में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

मेले में निजी क्षेत्र की 50 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें करीब 2500 अभ्यर्थियों ने रोजगार पाने के लिए हिस्सा लिया। विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद 1031 अभ्यर्थियों को नौकरी का ऑफर दिया।

रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। मेले में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट और सीपेट वाराणसी सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

इस अवसर पर राज्यमंत्री के प्रतिनिधि, अन्य जनप्रतिनिधि, उप निदेशक सेवायोजन रविशेखर आनंद, सहायक निदेशक सेवायोजन अशोक कुमार प्रजापति, राजकीय आईटीआई रॉबर्ट्सगंज के प्रतिनिधि तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य जनपद के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी और 1031 अभ्यर्थियों को मिले जॉब ऑफर को रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Views: 27
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दुद्धी. रेजंगला के अमर शहीदों की याद में मनाया गया शौर्य दिवस, वीर सैनिकों को किया गया नमन

Next Post

सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Next Post

सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Related Posts

  • सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत
  • बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
  • दुद्धी. रेजंगला के अमर शहीदों की याद में मनाया गया शौर्य दिवस, वीर सैनिकों को किया गया नमन दुद्धी. रेजंगला के अमर शहीदों की याद में मनाया गया शौर्य दिवस, वीर सैनिकों को किया गया नमन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement