• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. सत्य-अहिंसा के संदेश के साथ जिला कारागार में मनी गांधी जयंती

JK Gupta by JK Gupta
October 2, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…


..महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश, विशेष परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था का किया अभ्यास


जिला कारागार गुरमा के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर जेल अधीक्षक ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, सामाजिक न्याय, सादगी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मासिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत विशेष परिस्थितियों में जेल की सुरक्षा व्यवस्था का अभ्यास भी कराया गया। अधीक्षक द्वारा घंटी एवं सायरन बजाकर बंदियों की गिनती कराने तथा सभी बैरकों को सुरक्षित किए जाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जेल प्रशासन के अनुसार सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस प्रकार की जानकारी एवं अभ्यास प्रत्येक माह कराया जाता है, ताकि किसी भी विशेष परिस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

कार्यक्रम में जिला कारागार के समस्त बंदीरक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Post Views: 5
Previous Post

सोनभद्र. गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Next Post

धूप-बारिश में भी डटे रहे किसान, अब जाकर अवैध कब्जादारों से मिली मुक्ति, 353 दिन बाद धरना हुआ खत्म

Next Post
धूप-बारिश में भी डटे रहे किसान, अब जाकर अवैध कब्जादारों से मिली मुक्ति, 353 दिन बाद धरना हुआ खत्म

धूप-बारिश में भी डटे रहे किसान, अब जाकर अवैध कब्जादारों से मिली मुक्ति, 353 दिन बाद धरना हुआ खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.