• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

धूप-बारिश में भी डटे रहे किसान, अब जाकर अवैध कब्जादारों से मिली मुक्ति, 353 दिन बाद धरना हुआ खत्म

Admin by Admin
October 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
धूप-बारिश में भी डटे रहे किसान, अब जाकर अवैध कब्जादारों से मिली मुक्ति, 353 दिन बाद धरना हुआ खत्म


Last Updated:October 02, 2026, 18:10 IST

Firozabad News: फिरोजाबाद में 353 दिनों तक चले धरने के बाद किसानों को न्याय मिला है. अधिकारियों ने उनकी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया, जिसके बाद किसानों ने अपना लंबा धरना समाप्त कर दिया.

फिरोजाबाद: जीत को हासिल करने के लिए लगन और मेहनत की जरूरत होती है. कोई भी लड़ाई लड़ने के लिए धैर्य और सच्चाई की आवश्यकता होती है. इसकी एक मिशाल फिरोजाबाद के जिला मुख्यालय पर देखने को मिली, जहां पिछले एक साल से किसान अपनी जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए धरना प्रदर्शन रहे थे. लगातार प्रसाशनिक टीमें जमीन की जांच कर रही थी, लेकिन कब्जा हटाने में सफलता नहीं मिल पा रही थी.

मुख्यालय के पास गांव के लोग रोजाना डीएम कार्यालय पर आकर धरना देते थे. यह लड़ाई लड़ते-लड़ते किसान अपनी हिम्मत हार चुके थे. धरने पर किसानों के साथ कोई भी नही रहता था, लेकिन फिर भी किसानों ने धरना खत्म नहीं किया और अपनी लड़ाई को जारी रखा. अंत मे लगभग 353वें दिन उन्हें न्याय मिल गया. उनकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसके बाद किसानों ने सबसे लंबे दिन का धरना ख्त्म कर दिया.

353 दिनों तक किसानों ने लड़ी लंबी लड़ाई
पिछले एक साल से धरना दे रहे किसानों ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि गांव नगला मवासी के किसानों की खेती नेशनल हाइवे किनारे पर है. उनके खेतों की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रुप से कब्जा कर लिया. इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. फिर उन्होंने डीएम कार्यालय के सामने शांति पूर्ण धरना शुरू कर दिया.

धूप और बारिश में भी डटे रहे किसान
किसान कैलाश लोधी ने बताया कि किसानों के खेतों के लिए जाने वाले रास्ते को कुछ लोगों ने बंद कर दिया और वहीं एक मकान बनाना शुरू कर दिया. बडी मुश्किल से इस कार्य को रुकवाया. फिर अधिकारियों से सभी ने बातचीत की, लेकिन कोई हल नही निकला. इसके बाद किसान धरने पर बैठ गए. रोजाना गांव के लोग धरने पर आते और सुबह से शाम तक धरने पर बैठे रहते थे.

यह लड़ाई चलती रही और अवैध कब्जेदार ने कोर्ट में केस कर दिया. फिर भी किसानों ने हार नहीं मानी. वहां भी लड़ाई लड़ी और धीरे-धीरे समय निकलता गया. गर्मी, बारिश, धूप, सर्दी, हर मौसम में किसान धरने पर बैठे रहे. किसानों ने धैर्य और उम्मीद के साथ धरना दिया और अंत में उनकी जीत हुई. फिरोजाबाद में किसानों को यह धरना लगभग 353 दिन तक चला. प्रशासन ने किसानों की जमीन से अवैध कब्जे को हटा दिया.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 02, 2026, 18:10 IST



Source link

Post Views: 11
Previous Post

सलखन. सत्य-अहिंसा के संदेश के साथ जिला कारागार में मनी गांधी जयंती

Next Post

सोनभद्र. स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

Next Post

सोनभद्र. स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.