मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल रहे। संचालन स्नातक निर्वाचन के जिला संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।

मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए प्रभावी कार्ययोजना के साथ चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। क्षेत्रीय महामंत्री एवं शिक्षक चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक अजीत रावत ने कहा कि संगठन पूरी गंभीरता से तैयारियों में जुटा है। कार्यकर्ता प्रभावी संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं तक पहुंचें और संगठन की योजनाओं एवं विचारों से उन्हें अवगत कराएं। स्नातक चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक अजीत चौबे ने जमीनी स्तर पर मजबूत तैयारी, मतदाता संपर्क और क्षेत्रवार कार्ययोजना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाएं।

बैठक में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, जीत सिंह खरवार, विधायक भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्या, धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पालिकाध्यक्ष रुबी प्रसाद, पूर्व विधायक तिरथराज, ज्योति खरवार, नागेश्वर गोंड, शम्भू नारायण सिंह, रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, अमन मौर्या सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।