• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बातें नहीं, ऐक्शन… रांची में भड़के छात्र, 5 और अनशन पर बैठे, क्या बोले CM सोरेन?, Jharkhand Hindi News

Admin by Admin
August 5, 2026
in राष्ट्रीय
0
बातें नहीं, ऐक्शन… रांची में भड़के छात्र, 5 और अनशन पर बैठे, क्या बोले CM सोरेन?, Jharkhand Hindi News
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। कई छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। CID ने मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दो छात्राओं सहित 5 स्टूडेंट ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही अनशन पर बैठे लोगों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। ये पांचों प्रदर्शनकारी जेपीएससी, जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले मंगलवार रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे।

क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग?

इसी स्थान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेन्द्र नाथ महतो का धरना बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। बीते 10 दिन से दोनों समूह 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा रद्द करने और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में सुधार की मांग कर रहे हैं।

CBI और स्वतंत्र पैनल से जांच की मांग

प्रदर्शनकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI या राज्य से बाहर के किसी हाई कोर्ट के रिटायर जजों के एक स्वतंत्र पैनल से जांच की मांग कर रहे हैं। जेपीएससी, जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के प्रवक्ता जीवन कुमार ने कहा कि हमारी मांगों के समर्थन में दो छात्राओं समेत हमारे 5 साथी मंगलवार रात से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

तिरंगा मार्च पर बुलाई जाएगी बैठक

जेपीएससी, जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के प्रवक्ता जीवन कुमार ने यह भी बताया कि छात्रों की मांगों के समर्थन में ‘तिरंगा मार्च’ निकालने पर फैसला करने के लिए जल्द ही कोर कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। भूख हड़ताल पर बैठीं सबिता कुमारी ने कहा कि मांगें नहीं माने जाने के कारण उनको इस अनशन के लिए मजबूर होना पड़ा है।

बातें नहीं, आश्वासन नहीं, ऐक्शन और न्याय चाहिए

वहीं, एक अन्य प्रदर्शनकारी हबीबा ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे अभिभावक की तरह हैं। उम्मीद है कि वह हमारी मांगों पर ध्यान देंगे। मुख्यमंत्री कहते हैं कि सरकार संवेदनशील है। ऐसा हो सकता है कि लेकिन हमें बातें नहीं, आश्वासन नहीं, ऐक्शन और न्याय चाहिए।

उचित समय पर निर्णय

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि सरकार छात्रों की चिंता के प्रति गंभीर है। इस संबंध में उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। मांगों से जुड़े फैसले बारीकी से जांच के बाद उपयुक्त समय पर घोषित किए जाएंगे। मुझे विश्वास है कि प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट हो जाएंगे।

अब तक 14 गिरफ्तार

वहीं झारखंड पुलिस की सीआईडी ने कथित अनियमितताओं के सिलसिले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं जेपीएससी ने 25 से 27 जुलाई तक होने वाली संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। सीआईडी ने कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में 28 जुलाई से अब तक जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से 4 बार पूछताछ की है। CID ने रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में 18 स्थानों पर छापेमारी की है।



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते… लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया गोल्ड मेडल, सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने बढ़ाया राजस्थान का मान

Next Post

सोनभद्र. कांवरियों के रास्ते को दुरुस्त करने में जुटे कई विभाग

Next Post

सोनभद्र. कांवरियों के रास्ते को दुरुस्त करने में जुटे कई विभाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio