संवाददाता@रामबली मिश्रा……

श्रावण मास के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए कावरियो का जत्था लगातार जलाभिषेक करने के लिए रवाना हो रहा हैं।उसी क्रम में बुधवार की अलसुबह बीजपुर के कावड़ियों का जत्था मां दूधइया देवी मंदिर और बेड़िया हनुमान मंदिर में देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर मंगलमय यात्रा की कामना की।
वर्षों से कावर यात्रा कर रहे कांवरिया उपेंद्र प्रताप सिंह,संदीप उपाध्याय,सुभाष यादव, विजय,गुड्डू ,बीरेन्द्र कुमार ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जो भी कांवरिया भक्त सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा का जल उठाकर बाबा बैद्यनाथ और बासुकी नाथ को एक सौ पंद्रह किमी पैदल यात्रा कर जलाभिषेक करते हैं निश्चित ही बाबा भोलेनाथ अपने भक्तों के मन की मुराद पूरी करते है।

कावड़ियों की पूजा अर्चना बेड़ियां हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला ने बिधि विधान से कराकर कांवरिया भक्तों को रवाना किए।इस दौरान कावड़ियों के बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हर्ष पूर्ण हो गया।





