घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुसहा गांव में उपली को कुचल कर नुकसान करने को लेकर दो पक्षों मे विवाद व मारपीट हो गई। एक पक्ष से सावित्री पत्नी बलदेव यादव निवासी मुसहां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शनिवार को गांव के ही रहने वाले संतोष व उसकी पत्नी विद्वावती, पुत्री अनुराधा तथा पुत्र राहुल ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।
आरोप है कि सूखने के लिए रखे गये उपली को पशुओं ने कुचल दिया, मना करने को लेकर आरोपितों ने विवाद किया और घर दरवाजे पर आकर अपशब्द बोलने लगे। मना करने पर सभी आरोपित मिलकर उनके साथ लात घूंसा डंडा से मारपीट करने लगे। बीच बचाव मे बहू केवली देवी को चोट आई है। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
वहीं दूसरे पक्ष से विद्यावती ने तहरीर देकर बताया कि पुराने विवाद को लेकर गांव के बलदेव, व उसकी पत्नी सावित्री, पुत्र सुलेन्द्र तथा केवली देवी ने उनके सूखने को फैलाये गये उपली को नुकसान कर दिया। जब मना किया तो सभी आरोपित मिलकर मारपीट करने लगे। बीच बचाव मे बेटे राहुल से भी मारपीट करने लगे।
जिससे मां बेटा को चोट आयी है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी आरोपितों ने दी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर कार्यवाही की है। दोनो पक्षों से चार-चार (कुल मिलाकर आठ) लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। साथ ही घायलों का डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार सीएचसी में करवाया।